All Astrology Solutions

All Astrology Solutions

All Astrology Solutions
Shri Kali Chalisa

॥ श्री काली चालीसा ॥
॥ Shri Kali Chalisa ॥

॥ दोहा ॥
जयकाली कलिमलहरण, महिमा अगम अपार
महिष मर्दिनी कालिका, देहु अभय अपार ॥

॥ चौपाई ॥
अरि मद मान मिटावन हारी । मुण्डमाल गल सोहत प्यारी ॥
अष्टभुजी सुखदायक माता । दुष्टदलन जग में विख्याता ॥१॥

भाल विशाल मुकुट छवि छाजै । कर में शीश शत्रु का साजै ॥
दूजे हाथ लिए मधु प्याला । हाथ तीसरे सोहत भाला ॥२॥

चौथे खप्पर खड्ग कर पांचे । छठे त्रिशूल शत्रु बल जांचे ॥
सप्तम करदमकत असि प्यारी । शोभा अद्भुत मात तुम्हारी ॥३॥

अष्टम कर भक्तन वर दाता । जग मनहरण रूप ये माता ॥
भक्तन में अनुरक्त भवानी । निशदिन रटें ॠषी-मुनि ज्ञानी ॥४॥

महशक्ति अति प्रबल पुनीता । तू ही काली तू ही सीता ॥
पतित तारिणी हे जग पालक । कल्याणी पापी कुल घालक ॥५॥

शेष सुरेश न पावत पारा । गौरी रूप धर्यो इक बारा ॥
तुम समान दाता नहिं दूजा । विधिवत करें भक्तजन पूजा ॥६॥

रूप भयंकर जब तुम धारा । दुष्टदलन कीन्हेहु संहारा ॥
नाम अनेकन मात तुम्हारे । भक्तजनों के संकट टारे ॥७॥

कलि के कष्ट कलेशन हरनी । भव भय मोचन मंगल करनी ॥
महिमा अगम वेद यश गावैं । नारद शारद पार न पावैं ॥८॥

भू पर भार बढ्यौ जब भारी । तब तब तुम प्रकटीं महतारी ॥
आदि अनादि अभय वरदाता । विश्वविदित भव संकट त्राता ॥९॥

कुसमय नाम तुम्हारौ लीन्हा । उसको सदा अभय वर दीन्हा ॥
ध्यान धरें श्रुति शेष सुरेशा । काल रूप लखि तुमरो भेषा ॥१०॥

कलुआ भैंरों संग तुम्हारे । अरि हित रूप भयानक धारे ॥
सेवक लांगुर रहत अगारी । चौसठ जोगन आज्ञाकारी ॥११॥

त्रेता में रघुवर हित आई । दशकंधर की सैन नसाई ॥
खेला रण का खेल निराला । भरा मांस-मज्जा से प्याला ॥१२॥

रौद्र रूप लखि दानव भागे । कियौ गवन भवन निज त्यागे ॥
तब ऐसौ तामस चढ़ आयो । स्वजन विजन को भेद भुलायो ॥१३॥

ये बालक लखि शंकर आए । राह रोक चरनन में धाए ॥
तब मुख जीभ निकर जो आई । यही रूप प्रचलित है माई ॥१४॥

बाढ्यो महिषासुर मद भारी । पीड़ित किए सकल नर-नारी ॥
करूण पुकार सुनी भक्तन की । पीर मिटावन हित जन-जन की ॥१५॥

तब प्रगटी निज सैन समेता । नाम पड़ा मां महिष विजेता ॥
शुंभ निशुंभ हने छन माहीं । तुम सम जग दूसर कोउ नाहीं ॥१६॥

मान मथनहारी खल दल के । सदा सहायक भक्त विकल के ॥
दीन विहीन करैं नित सेवा । पावैं मनवांछित फल मेवा ॥१७॥

संकट में जो सुमिरन करहीं । उनके कष्ट मातु तुम हरहीं ॥
प्रेम सहित जो कीरति गावैं । भव बन्धन सों मुक्ती पावैं ॥१८॥

काली चालीसा जो पढ़हीं । स्वर्गलोक बिनु बंधन चढ़हीं ॥
दया दृष्टि हेरौ जगदम्बा । केहि कारण मां कियौ विलम्बा ॥१९॥

करहु मातु भक्तन रखवाली । जयति जयति काली कंकाली ॥
सेवक दीन अनाथ अनारी । भक्तिभाव युति शरण तुम्हारी ॥२०॥

॥ दोहा ॥
प्रेम सहित जो करे, काली चालीसा पाठ ।
तिनकी पूरन कामना, होय सकल जग ठाठ ॥

॥ इति काली चालीसा सम्पूर्णम ॥

आज का पंचांग ( Wed 06 May 2026 )

स्थान

अमृतसर, पंजाब, भारत

तिथि

  • चतुर्थी, 05 May 2026 05:24:49 से 06 May 2026 07:51:45 तक
  • पंचमी, 06 May 2026 07:51:46 से 07 May 2026 10:14:28 तक

वार

बुधवार

नक्षत्र

  • मूल, 05 May 2026 12:54:42 से 06 May 2026 15:53:42 तक
  • पूर्वाषाढ़ा, 06 May 2026 15:53:43 से 07 May 2026 18:45:47 तक

सूर्यौदय

06 May 2026 05:45:09

सूर्यास्त

06 May 2026 19:09:32

चंद्रोदय

06 May 2026 23:36:42

चंद्रस्थ

07 May 2026 09:32:11

योग

सिद्ध

06 May 2026 00:16:13 से 07 May 2026 01:11:49 तक

साध्य

07 May 2026 01:11:50 से 08 May 2026 01:59:07 तक

शुभ काल

अमृत काल

  • 06 May 2026 08:46:42 से 06 May 2026 10:34:38 तक

ब्रह्म मुहूर्त

  • 06 May 2026 04:09:05 से 06 May 2026 04:57:03 तक

अशुभ काल

राहू

  • 06 May 2026 12:27:17 से 06 May 2026 14:07:49 तक

यम गण्ड

  • 06 May 2026 07:25:41 से 06 May 2026 09:06:13 तक

कुलिक

  • 06 May 2026 10:46:45 से 06 May 2026 12:27:17 तक

दुर्मुहूर्त

  • 06 May 2026 12:00:28 से 06 May 2026 12:54:05 तक

वर्ज्यम्

  • 06 May 2026 14:05:42 से 06 May 2026 15:53:42 तक
  • 07 May 2026 02:38:43 से 07 May 2026 04:25:43 तक