All Astrology Solutions

All Astrology Solutions

All Astrology Solutions
Aarti Shri Baba Balak Nath Ji Ki

॥ आरती श्री बाबा बालक नाथ जी की ॥
॥ Aarti Shri Baba Balak Nath Ji Ki ॥

ॐ जय कलाधारी हरे, स्वामी जय पौणाहारी हरे,
भक्त जनों की नैया, दस जनों की नैया भव से पार करे,
ॐ जय कलाधारी हरे…

बालक उमर सुहानी, नाम बालक नाथा,
अमर हुए शंकर से, सुन के अमर गाथा ।
ॐ जय कलाधारी हरे…

शीश पे बाल सुनैहरी, गले रुद्राक्षी माला,
हाथ में झोली चिमटा, आसन मृगशाला ।
ॐ जय कलाधारी हरे…

सुंदर सेली सिंगी, वैरागन सोहे,
गऊ पालक रखवालक, भगतन मन मोहे ।
ॐ जय कलाधारी हरे…

अंग भभूत रमाई, मूर्ति प्रभु रंगी,
भय भज्जन दुःख नाशक, भरथरी के संगी ।
ॐ जय कलाधारी हरे…

रोट चढ़त रविवार को, फल, फूल मिश्री मेवा,
धुप दीप कुदनुं से आनंद सिद्ध देवा ।
ॐ जय कलाधारी हरे…

भक्तन हित अवतार लियो, प्रभु देख के कल्लू काला,
दुष्ट दमन शत्रुहन , सबके प्रतिपाला ।
ॐ जय कलाधारी हरे…

श्री बालक नाथ जी की आरती, जो कोई नित गावे,
कहते है सेवक तेरे, मन वाच्छित फल पावे ।
ॐ जय कलाधारी हरे…

ॐ जय कलाधारी हरे, स्वामी जय पौणाहारी हरे,
भक्त जनों की नैया , दस जनों की नैया भव से पार करे,
ॐ जय कलाधारी हरे ।

॥ इति आरती श्री बाबा बालक नाथ सम्पूर्णम ॥

आज का पंचांग ( Sat 09 May 2026 )

स्थान

अमृतसर, पंजाब, भारत

तिथि

  • सप्तमी, 08 May 2026 12:22:13 से 09 May 2026 14:03:20 तक
  • अष्टमी, 09 May 2026 14:03:21 से 10 May 2026 15:07:02 तक

वार

शनिवार

नक्षत्र

  • श्रवण, 08 May 2026 21:19:58 से 09 May 2026 23:24:46 तक
  • धनिष्ठा, 09 May 2026 23:24:47 से 11 May 2026 00:50:05 तक

सूर्यौदय

09 May 2026 05:42:42

सूर्यास्त

09 May 2026 19:11:35

चंद्रोदय

09 May 2026 00:55:54

चंद्रस्थ

10 May 2026 12:29:36

योग

शुक्ल

09 May 2026 02:29:50 से 10 May 2026 02:35:28 तक

ब्रह्म

10 May 2026 02:35:29 से 11 May 2026 02:08:41 तक

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त

  • 09 May 2026 12:00:07 से 09 May 2026 12:54:02 तक

अमृत काल

  • 09 May 2026 12:23:58 से 09 May 2026 14:08:17 तक

ब्रह्म मुहूर्त

  • 09 May 2026 04:06:34 से 09 May 2026 04:54:32 तक

अशुभ काल

राहू

  • 09 May 2026 09:04:54 से 09 May 2026 10:46:00 तक

यम गण्ड

  • 09 May 2026 14:08:12 से 09 May 2026 15:49:18 तक

कुलिक

  • 09 May 2026 05:42:42 से 09 May 2026 07:23:48 तक

दुर्मुहूर्त

  • 09 May 2026 07:30:32 से 09 May 2026 08:24:27 तक

वर्ज्यम्

  • 10 May 2026 03:38:47 से 10 May 2026 05:20:47 तक